फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जीवाड़ा से वेतन निकालने पर शिक्षका को सेवा समाप्ति का नोटिस

फर्जीवाड़ा से वेतन निकालने पर शिक्षका को सेवा समाप्ति का नोटिस

Mon, 26 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा से वेतन निकालने पर शिक्षका को सेवा समाप्ति का  नोटिस
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। एक बार फिर विभाग ने कुछ ऐसा ही किया है। एक शिक्षिका अवैतनिक अवकाश पर रहते हुए भी लगातार वेतन लेती रही। मामला खुला तो आनन फानन में बीएसए ने शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय परौंख में सोनिया सिंह सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नवंबर 2017 से लेकर अप्रैल 2018 तक अवैतनिक अवकाश लिया था। इस दौरान शिक्षिका वेतन भी लेती रही। इतना ही नहीं वह सितंबर से स्कूल नहीं आई। इसके बाद भी सितंबर और अक्तूबर दोनों माह का वेतन उसे जारी किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को जब बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया तो मामला सामने आया, जिससे उनके होश उड़ गए। इसके अलावा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि इसके अलावा भी शिक्षिका ने कई बार चिकित्सकीय अवकाश भी लिया, जिसके लिए उच्चाधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली गई। इतनी बड़ी गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका सोनिया सिंह की नियुक्ति विज्ञान शिक्षक भर्ती में हुई थी। इसके बाद भी शिक्षिका द्वारा कला वर्ग में पढ़ाया जा रहा है। शिक्षिका का कहना है कि वह कला वर्ग की है, ऐसे में ये भी एक बड़ा सवाल सामने आया है। इस पर भी बीएसए ने शिक्षिका कथो नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


अवैतनिक अवकाश के दौरान वेतन लेने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की सवालों के घेरे में है। क्योंकि खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर लेखाधिकारी द्वारा वेतन जारी किया जाता है। ऐसे में सवाल ये है कि किसकी संस्तुति पर वेतन जारी किया गया। जांच हुई तो बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed