{"_id":"5bfad5b9bdec2241c0593ac8","slug":"101543165369-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म संसद में जिले से जाएंगे 10 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म संसद में जिले से जाएंगे 10 हजार लोग
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा/जलेसर। नौ दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली धर्म संसद को लेकर जिले में रामभक्त तैयारी मेें जुट गए हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए हिंदू संगठनों ने कमर कस ली है। रविवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर और शांति नगर में आरएसएस और विहिप समेत तमाम हिंदू संगठनों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मंडल संयोजकों और प्रमुख नेताओं को दायित्व सौंपे गए।
शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में आरएसएस के प्रांतीय सह बौद्धिक प्रमुख सुभाष शर्मा ने कहा कि जिले की हर विधानसभा से 50-50 बसें आठ दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगी। जिले से 10 हजार से अधिक हिंदू नौ दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में राम मंदिर निर्माण को लेकर होने वाली धर्म संसद में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि हर मंडल प्रभारी समेत अनुषांगिक संगठनों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। विहिप के रामौतार मिश्रा, बजरंग दल के अरविंद चौहान, विशनपाल सिंह, आरएसएस के जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह संजीव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, पंकज गुप्ता, प्रदीप भामाशाह, प्रदीप महाजन, देवेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जलेसर में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में विभाग शारीरिक प्रमुख दान सहाय ने कहा कि स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर लोगों को धर्म संसद में पहुंचने के लिए प्रेरित करे। जिला शारीरिक प्रमुख पंकज सिंह ने बताया कि जलेसर खंड से 15 बसों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य है। अध्यक्षता नरेश ठाकुर ने और संचालन सचिन उपाध्याय ने किया। पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, सतेंद्र जादौन, डा. महाराज सिंह, अमित गुप्ता, रामगोपाल राजपूत, राजकुमार सिंह, रूपेंद्र सिंह, विजय गौतम, अटल वार्ष्णेय, रविराज सिंह, सचिन माहेश्वरी, कौशल कुमार, संजय कुशवाह मौजूद रहे।