फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मछरिया में गर्भवती पत्नी गोली मारकर हत्या, ससुराली फरार

मछरिया में गर्भवती पत्नी गोली मारकर हत्या, ससुराली फरार

Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मछरिया में गर्भवती पत्नी गोली मारकर हत्या, ससुराली  फरार

विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के गांव मछरिया में गर्भवती महिला की उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति एवं परिजन फरार हो गए। मामले की जानकारी होते ही एसपी देहात, सीओ जसराना व एसओ फरिहा पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच पड़ताल की। महिला के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना फरिहा के मछरिया निवासी विकास यादव का अपने भाई संत कुमार यादव से खूंटा गाढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों ओर से असलाह निकल आए। इस दौरान विकास यादव की पत्नी विवेका देवी (30) व भाभी बेबी यादव ने गोली चलाने से रोका, लेकिन विकास यादव ने गोली चला दी। गोली सीधे पत्नी विवेका देवी के लग गई। इस कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन


घायल विवेका देवी को जिठानी बेबी यादव, ज्येष्ठ बसंत कुमार यादव उपचार को जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की गोली लगने से मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ डा. अभिषेक कुमार राहुल, एसओ फरिहा सर्वेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि घरों में ताले लटके हुए थे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतका विवेका देवी के पिता थाना एका के नगरिया रामपुर निवासी श्रीनिवास यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि बेटी विवेका की शादी 21 मई 2013 को विकास पुत्र राधेश्याम निवासी मछरिया के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार व तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 17 नवंबर को बेटी के साथ मारपीट की गई। 18 नवंबर को ही सुबह बेटी के पति विकास कुमार, जेठ संत कुमार, जिठानी विमलेश देवी, संत कुमार की बेटी नेहा ने मारपीट की।


मारपीट करने के बाद हाथ पकड़कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका विवेका देवी की पिता श्रीनिवास यादव ने बताया कि शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। इनमें बेटा कृष्णा (चार) व बेटी रिया (तीन) वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed