फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा हुई परीक्षा केंद्रों की सूची

डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा हुई परीक्षा केंद्रों की सूची

Sat, 10 Nov 2018 08:20 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा हुई परीक्षा केंद्रों की सूची
डैमो
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जनपद में 83 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 129 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित केंद्रों पर 12 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं इस बार फरवरी माह में शुरू होने जा रही हैं। इनका कार्यक्रम जारी हो चुका है। तैयारियों के इस दौर में ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। इसके मुताबिक जनपद के लिए इस बार 129 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें 83 हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हालांकि इस सूची को फाइनल करने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आपत्तियां भी मांगी हैं।
विज्ञापन


12 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति डीआईओएस आफिस पर चस्पा सूची को देखकर स्थानीय आफिस या डीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके निस्तारण उपरांत ही सूची को अंतिम रूप दिया जाना है। डीआईओएस केपी सिंह ने बताया कि सूची में दर्ज विद्यालय के बारे में कोई भी व्यक्ति परीक्षा की सुचिता को लेकर होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed