फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोडवेज: आधा से ज्यादा ईटीएम खराब

रोडवेज: आधा से ज्यादा ईटीएम खराब

Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज: आधा से ज्यादा ईटीएम खराब

विज्ञापन
एटा। डिपो की आधी से अधिक ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) खराब हैं। ऐसे में विभिन्न मार्गों पर हाथ से टिकट बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर परिचालकों को यात्रियों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है।

तकनीकी खराबी के चलते डिपो की 167 टिकट मशीनें काम नहीं कर रहीं। इनमें प्रिंटर, ऑन-ऑफ एवं रिस्टार्ट न होने की शिकायतें हैं। डिपो ने इन्हें मरम्मत के लिए अलीगढ़ स्थित सर्विस सेंटर को भेज दिया है। लेकिन माह गुजरने के बाद भी यह नहीं मिल पा रहीं।
विज्ञापन


ऐसे में परिचालकों को पूर्व की भांति हाथ से टिकट बनाने पड़ रहे हैं। जागरूक यात्री इसे फर्जीवाड़ा मानते हुए विरोध करते हैं। परिचालकों की मानें तो आए दिन यात्रियों से बहस एवं विरोध का सामना करना पड़ता है। डिपो अधिकारियों के अनुसार इन दिनों 122 मशीनें ही सुचारु हैं जिनसे काम चलाया जा रहा है। बताते चलें कि डिपो में 160 बसें संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
डिपो की 289 ईटीएम में से 167 मशीनें खराब हैं। 122 मशीनों से विभिन्न मार्गों पर टिकट बनाए जा रहे हैं। खराब मशीनों को अलीगढ़ स्थित सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। बड़ी कमी पर इन्हें लखनऊ भेजा जाता है।
---मदनलाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed