फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धनतेरस आज, अच्छे कारोबार की आस

धनतेरस आज, अच्छे कारोबार की आस

Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस आज, अच्छे कारोबार की आस

विज्ञापन
कासगंज। धनतेरस पर्व पर बाजार में धन की अच्छी बरसात होने की उम्मीद के साथ कारोबारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में लोगों के बाजार में सामान पंसद करने आने से कारोबारियों खुश दिखाई दे रहे हैं।

धनतेरस पर्व के लिए कारोबारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। अधिक से अधिक रेंजों का स्टॉक किया गया है। पर्व की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे। जिसकी जैसी जरूरत है उसने उसी हिसाब से दुकानों का रुख किया। नगर में बर्तन की 60 दुकानें संचालित हैं। बाजार में स्टील 150 से 250, पीतल 400 से 500, तांबा 600 से 650 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं। चांदी पिछले वर्ष के समान ही 39500 के भाव पर बिक रही है।
विज्ञापन


जबकि सोना का भाव पिछले साल से 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक है। इस समय सोना 32500 के भाव पर बिक रहा है। लोगों को सबसे अधिक पसंद 100 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्के आ रहेे हैं, 10 ग्राम का सिक्का 475 रुपये के भाव से बिक रहा है। पर्व पर युवाओं में दो पहिया वाहन खरीदने को काफी क्रेज है। जबकि किसान ट्रैक्टर की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी एजेंसियों पर किसानों ने पहुंच कर ट्रैक्टर पसंद किए। इसके अलावा पर्व के लिए बाजार में अन्य कारोबारियों ने भी अपनी तैयारियां की हैं। इलेक्ट्रानिक सामान की दुकानों पर पहुंच कर लोगों ने प्रेस, सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, आदि सामन पसंद किए।



धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सुबह 07:07 से 09:15 बजे तक
दोपहर 01:00 से 2:30 बजे तक
सांय 05:35 से 07:30 बजे तक


कैसे करें धनतेरस की पूजा
- सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवान की फोटो स्थापित करें।
- चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
- भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
- हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

धनतेरस के लिए लोगों ने सामान तो पसंद किए हैं, लेकिन ऑन लाइन कारोबार के बढ़ते चलन से इस बार कारोबार हल्का है। - अदीप अग्रवाल, कारोबारी
धनतेरस पर इस बार सोना महंगा है। लोग चांदी के सामन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। 100 प्रतिशत शुद्ध सोने के सिक्के लोग पसंद कर रहे हैं। - अखिलेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी
धनतेरस पर लोग घरेलु आवश्यकता के वर्तन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोगों ने बर्तन पसंद भी किए हैं। - गौरव कुमार, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed