फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   वेटरनेरी विवि में बदलेगा स्नातकोतर और पीएचडी पाठ्यक्रम

वेटरनेरी विवि में बदलेगा स्नातकोतर और पीएचडी पाठ्यक्रम

Sat, 27 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
वेटरनेरी विवि में बदलेगा स्नातकोतर और पीएचडी पाठ्यक्रम
डैमो
मथुरा। अगले शैक्षिक सत्र से वेटरनेरी विश्वविद्यालयों का स्नातकोत्तर पाठयक्रम बदलने जा रहा है। इस बदलाव के साथ सभी वेटरनेरी विश्वविद्यालयों में एकसमान पाठयक्रम भी प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा गठित कमेटियों ने काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


मथुरा, हिसार, जबलपुर, पालमपुर, लुधियाना, गांधी नगर सहित 13 वेटरनेरी विश्वविद्यालय हैं। इनसे संबद्ध 57 वेटरनेरी कालेज संचालित हैं। आईसीएआर ने इन सभी वेटरनेरी कालेजों में स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रम को बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे पहले पाठ्यक्रम में बदलाव 1997 में किया गया था।
विज्ञापन


21 साल के दौरान पशुचिकित्सा क्षेत्र में आई चुनौतियों को ध्यान रखते हुए पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए गठित की गई चार कमेटियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली है। अगले शैक्षिक सत्र में इसे प्रभावी कर दिया जाएगा। इससे सभी वेटरनेरी विवि में पीएचडी और स्नातकोत्तर का पाठ्यक्रम एकसमान भी हो जाएगा, जो वर्तमान में अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आईसीएआर नए शैक्षिक सत्र से पीएचडी और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के मानक भी बदलने जा रही है। इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालयों में आंतरिक मूल्यांकन के बजाए बाह्य मूल्यांकन की व्यवस्था प्रभावी होगी। यूपी वेटरनेरी विवि के कुलपति प्रो.केएमएल पाठक ने बताया कि इस प्रक्रिया में विवि के कई विशेषज्ञ विशेष योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed