{"_id":"5b9ea023867a557f6b0b8540","slug":"101537122339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारखी में महिला और सविता नगर में वृद्ध ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारखी में महिला और सविता नगर में वृद्ध ने लगाई फांसी
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के नगला कूम में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को जिला अस्पताल लाए हैं। थाना उत्तर के सविता नगर में पारिवारिक कलह से तंग आकर वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी।
ग्राम नगला कूम निवासी गीता देवी (29) की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद उसके मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। ससुरालीजन फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
महिला का मायका गांव नगला शीतलपुर में है। मृतका के पिता लाखन सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 11 वर्ष पूर्व की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
वहीं मोहल्ला सविता नगर निवासी मेघ सिंह उर्फ पुजारी (70) कोटला रोड स्थित दखल पर हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है। शनिवार की शाम को वह घर पहुंचा इसके बाद परिवार के लोगों से विवाद हो गया इससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलते ही एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।