{"_id":"5b952c9f867a557f714f6f4f","slug":"101536502943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की तलाश में आ रही पत्नी चलती ट्रेन से कूदी, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की तलाश में आ रही पत्नी चलती ट्रेन से कूदी, दोनों पैर कटे
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कूदकर घायल हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पति की तलाश में वृंदावन आ रही महिला चलती ट्रेन से कूद गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। एंबुलेंस के इंतजार में महिला दो घंटे तक तड़पती रही। बाद में 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आगरा के कस्बा कागारौल निवासी 42 वर्षीय पप्पन देवी का पति छीतो दो माह से लापता है। पप्पन देवी को पति के वृंदावन में होने की जानकारी मिली। वह पड़ोसी पूरन सिंह के साथ पति की तलाश में ट्रेन में सवार होकर मथुरा आ रही थी। जानकारी के अभाव में पप्पन और पूरन सिंह आगरा से कन्या कुमारी निजामुद्दीन एक्सप्रेस में सवार हो गए।
इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर ठहराव नहीं है। ट्रेन जब प्लेटफार्म संख्या दो से गुजरने लगी तो पप्पन देवी चलती ट्रेन से कूद गई। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आने से उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन
महिला के ट्रेन से गिरने की सूचना पर डिप्टी एसएस कामर्शियल आरके चतुर्वेदी और आरपीएफ के जवानों ने उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। रेलवे की एंबुलेंस दो घंटे तक नहीं पहुंची। इस पर आरपीएफ ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। पूरन सिंह ने बताया कि छीतो दो माह पूर्व घर से निकला था। तब से उसका कोई पता नहीं है। उसके वृंदावन में होने की जानकारी मिली तो उसकी तलाश में यहां आए थे।