फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी एससी-एसटी एक्ट में नहीं जाने देंगे जेल: भानु

फर्जी एससी-एसटी एक्ट में नहीं जाने देंगे जेल: भानु

Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
फर्जी एससी-एसटी एक्ट में नहीं जाने देंगे जेल:  भानु
फिरोजाबाद/टूंडला। केन्द्र सरकार चाहे कोई भी कानून बना ले हम सुप्रीम कोर्ट के साथ हैं। किसी को भी फर्जी एससी-एसटी एक्ट के तहत जेल नहीं जाने देंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। यह बातें भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में शुक्रवार को तहसील में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह नहीं कहते कि किसी दलित का अपमान किया जाए या उसके साथ मारपीट की जाए। हम दलितों का सम्मान करते हैं लेकिन एससी-एसटी एक्ट के तहत फर्जी मुकदमों को भी नहीं झेलेंगे। यह केंद्र सरकार का फिरौती वसूलने वाला एक्ट है। इसका दुरुपयोग किसी से छिपा नहीं है। हम इस एक्ट का विरोध करते हैं और करते रहेंगे। किसी किसान को जेल नहीं जाने देंगे। केन्द्र सरकार उत्तर कोरिया के तानाशाह किंग जॉन बनकर सवर्णों के ऊपर तानाशाही करना चाह रही है।
विज्ञापन


नगला चंद्रभान निवासी बाबूलाल यादव के ऊपर गांव गोथुआ निवासी एक एससी के व्यक्ति द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने व मुकदमा वापस लेने के एवज में चार लाख रुपये मांगे जाने की बात एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से कही। इस पर एसपी सिटी ने मुकदमे को समाप्त करने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष टीटू प्रधान, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, युवा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष एटा युवा मोर्चा सतेन्द्र सिंह, गौरव ठाकुर, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कालीचरन, मंडल उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, रिंकू ठाकुर आदि मौजूद रहे। भाकियू भानु शनिवार को वृंदावन में एससी-एसटी एक्स को लेकर राष्ट्रीय पंचायत करने जा रही है। इसमें नए एससी-एसटी एक्ट के विरोध में रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed