{"_id":"5b73266242c792293016440b","slug":"101534273122-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात कन्या की मौत के बाद परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात कन्या की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला जैन नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बालिका की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नवजात कन्या का शव पोस्टमार्टम के लिए ही जिला अस्पताल भेजा है।
मोहल्ला इंद्रानगर रेहना निवासी देवेंद्र कुमार सविता की पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा हुई तो मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जैननगर खेड़ा स्थित डॉ. वीना जैन के पास ले गए। सुबह करीब नौ बजे राधा ने एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि काफी समय बाद तक तो बेटी को नहीं दिखाया। करीब दो घंटे बाद जवाब दिया कि बेटी में जान नही है। यह सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने जैन नगर खेड़ा स्थित अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण उनकी नवजात की जान गई है। उनका तर्क था कि उसके सिर में कैंची लगी है इस कारण मौत हो गई। इतना ही नहीं उसके सिर में भी टांके लगाए हैं।
हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम करने को भी आगे बढ़े लेकिन कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुबे का कहना है परिजनों की तहरीर पर नवजात कन्या के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
राधा के परिजनों को बच्चे की धड़कन नहीं मिलने की जानकारी दे दी थी। बच्चा मिलने की संभावना काफी कम है। यह बताने के साथ परिजनों की ओर से फार्म भरवाने के साथ हस्ताक्षर कराए थे। सुबह आठ बजे बालिका को जन्म हुआ और प्रयास किया कि धड़कन आ जाए। काफी प्रयास के बाद परिजन अस्पताल से चले गए थे। लेकिन दोबारा आकर हंगामा किया है।
- डा. वीना जैन, महिला चिकित्सक