{"_id":"5b73265f42c792267d4b44eb","slug":"101534273119-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक ने पुलिस की दिक्कतों को विधानसभा में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक ने पुलिस की दिक्कतों को विधानसभा में रखा
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने अपराधों की रोकथाम को चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के साथ थानों में कैमरे लगवाने का प्रस्ताव रखा इसके साथ थाना उत्तर, दक्षिण के जर्जर भवन की बहुमंजिला इमारतों के निर्माण, रजावली-अरांव को थाना बनाने और आवासों की समस्या को रखा।
नगर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा की आश्वासन समिति में जिला एवं नगर फिरोजाबाद के पुलिस से संबंधी कई समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का काम किया है। नगर विधायक ने बहुमंजिला इमारतों और जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण किए जाने के आदेश दिए हैं। इसका प्रस्ताव शासन ने एसएसपी से मांगा है।
नगर विधायक ने कहा कि थानों के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के लगने से अपराधों में कमी आएगी। थाना दक्षिण के पुलिस क्लब काफी पुराना होने के कारण उसको ध्वस्त कराके ही नए आवास निर्माण हो। राजपत्रित अफसरों के पांच आवास, सीओ शिकोहाबाद- सिरसागंज के आवास के साथ स्टाफ क्वाटर के निर्माण का मामले को भी रखा।