{"_id":"5b71cbaf42c792205e3f32d1","slug":"101534184367-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला गोसा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला गोसा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगला गोसा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
फिरोजाबाद/एका। नगला गोसा में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
करीब दो वर्ष पूर्व महिला ने युवक से प्रेम विवाह किया था। गांव नगला गोसा निवासी कीर्ति (23) पत्नी शैलेंद्र सिंह यादव अपनी सास के साथ गांव में रहती थी। पति शैलेंद्र यादव और उसका जेठ सलिल यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। सोमवार सुबह कीर्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
थाना पुलिस ने घटना स्थल पर ही जांच पड़ताल करने के साथ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो कीर्ति ने करीब दो वर्ष पूर्व शैलेंद्र से प्रेम विवाह किया था। इससे मायके वाले उससे नाराज थे।