फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती

Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली गर्भवती
कोसीकलां (मथुरा)। कमला नगर में एक गर्भवती विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल में पंखे पर बने फं दे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी पूर्व सभासद अशोक चौधरी के पुत्र कृष्णपाल की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हरियाणा के पलवल जनपद के गांव अलालपुर निवासी 22 वर्षीय ज्योति के साथ हुई थी। कृष्णपाल गुरुग्राम में ड्राइवरी करता है, वह गुरुग्राम गया था।
विज्ञापन


ज्योति आठ माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा कि सोमवार की देर रात ज्योति ने कमरा अंदर से बंद कर पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ज्योति नहीं जागी तो ससुरालवालों ने उसका कमरा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर ज्योति का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed