फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत चार शव मिले

अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत चार शव मिले

Wed, 01 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत चार शव मिले
डैमो
मथुरा/कोसीकलां। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर पुल के नीचे पटरी पार करते समय युवती की गतिमान एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। वहीं, कोसीकलां रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कट कर वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई। कोसीकलां में ही मिली महिला की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पुल के निकट मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे 28 वर्षीय युवती पटरी पार कर रही थी। इसी बीच दिल्ली की ओर से गतिमान एक्सप्रेस आ गई। युवती प्लेटफार्म पर चढ़ने की कोशिश करती रही और गतिमान ने उसे चपेट में ले लिया। उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पर कोसी जीआरपी चौकी प्रभारी चौधरी दलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान के प्रयास किए। युवती ने गोल गले की स्लेटी टीशर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती कचरा बीनने वाली प्रतीत हो रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोसीकलां में रेलवे स्टेशन में बीते 24 घंटे में एक महिला समेत तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें दो पुरुषों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वहीं, महिला की मौत के कारणों का पता नही लगा सका। शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मंगलवार की सुबह रामनगर स्थित महावीर बगीची के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि युवक के शव के टुकड़े करीब 500 मीटर एरिया में बिखरे पड़े थे।


रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक वृद्ध (70) और सोमवार की रात्रि में सरकुलेटिंग एरिया में एक महिला (60) का शव मिला। जीआरपी के मुताबिक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed