{"_id":"5b5228034f1c1bb8538b4573","slug":"101532110851-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, हाईवे पर रोके ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, हाईवे पर रोके ट्रक
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को वाहनों का चक्का जाम कर आंदोलन शुरू किया। ट्रांसपोर्टरों ने राजा का ताल से टूंडला टोल टैक्स तक हाईवे पर लोडिंग वाहन को बीच में रोककर आंदोलन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
फिरोजाबाद में ट्रांसपोर्ट का चक्का जाम आंदोलन का असर देखने को सुभाष तिराहे से लेकर सुहाग नगर चौराहा, जैन नगर, नगला भाऊ, मीरा चौराहा, राजा का ताल तक अधिकांश ट्रांसपोर्ट सुबह से बंद रहीं। फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट मोटर यूनियन के पदाधिकारी चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए दोपहर में हाईवे पर उतरे। राजा का ताल चौराहे पर पहुंचकर हाइवे पर जाने-जाने वाले लोडिंग वाहनों को रोककर सड़क किनारे खड़ा कराया। सभी वाहनों पर चक्का जाम के पोस्टर लगवाए गए। पदाधिकारियों ने राजा का ताल, उसायनी, हजरतपुर से लेकर टूंडला टोल टैक्स तक हाईवे से गुजरने वाले लोडिंग वाहनों को बीच में रुकवाकर साइड में खड़ा करा दिया।
यूनियन के अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि ऑल इंडिया यूनियन के आह्वान पर पूरे फिरोजाबाद में चक्का जाम आंदोलन को शांतिपूर्वक सफल बनाया गया है। केंद्र सरकार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में अध्यक्ष सुशील यादव, महामंत्री किशन यादव, सचिव दीपक शर्मा, सौरभ तिवारी, वली मोहम्मद, मनोज गुप्ता आदि शामिल हुए।