फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लूट के खुलासे पर एसएसपी ने लगाई रोक, कहा सही आरोपी पकड़ो

लूट के खुलासे पर एसएसपी ने लगाई रोक, कहा सही आरोपी पकड़ो

Fri, 20 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूट के खुलासे पर एसएसपी ने लगाई रोक, कहा सही आरोपी पकड़ो
UP POLICE - फोटो : SELF
कासगंज।
विज्ञापन

गुरुवार की रात हुई तेज बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी लगा दी है तो शहर में हुए जलभराव ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दीं। किसान खेतों में अब मक्का और बाजरा की बुवाई शुरू हो सकेगी। हालांकि धान की रोपाई के लिए अभी और बारिश की जरूरत बता रहे हैं।
गुरुवार को तेज धूप के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे लेकिन देर रात हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते आवास विकास क्षेत्र में, नदरई गेट रेलवे पुल, हुल्का गली, गली जाटवान, गंगेश्वर कालोनी, लवकुश नगर सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। देर सुबह तक पानी की निकासी हुई। इस जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। वहीं सुबह होते ही फिर से धूप के चलते उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

किसान राघवेंद्र निवासी सुल्तानपुर का कहना है कि गुरुवार की रात्रि को बारिश ठीक हुई हैं। इससे मक्का व बाजरा की बुवाई शुरू की जा सकती हैं, लेकिन और बारिश हो जाए तो काफी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी के किसान बीटू ने बताया कि बारिश तो हुई, लेकिन इतनी बारिश नहीं हुई है कि खेतों में धान की रोपाई की जा सके। अभी और बारिश की खेतों में जरूरत हैं। इससे सही से खेतों में धान की फसल की रोपाई की जा सके। हालांकि यह बारिश मक्का व बाजरा की फसलों की बुवाई के लिए काफी सहायक है।

रेलवे नहीं कर पुल का निदान
कासगंज। जब भी बारिश होती हैं, तभी नदरई रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाता है। यह पानी कई कई दिनों तक भरा रहता है। गुरुवार को भी जब बारिश हुई तो पुल के नीचे जलभराव हो गया। वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। दो पहिया वाहन चालकों के वाहन तक बंद हो गए। रेलवे के द्वारा पुल का सही अंडर पास नही बनाया जा रहा है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed