{"_id":"5b4f84924f1c1b58488b5961","slug":"101531937938-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ वाले बाजार में गिरासू भवन, जर्जर इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ वाले बाजार में गिरासू भवन, जर्जर इमारतें
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बरसात के मौसम में शहर में सालों पुराने जर्जर और गिरासू भवन बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन ने ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस देना तो दूर, अभी तक सर्वे भी नहीं कराया है।
बरसात के मौसम में अक्सर जर्जर भवन गिरने से हादसे की संभावना रहती है। शहर के बर्फखाना चौराहा के निकट सालों पुराना जर्जर मकान है। डाकखाना चौराहा पर बेकार घोषित हो चुके मुख्य डाकघर की बिल्डिंग भी जगह-जगह से चटकी हुई है। बरसात का पानी गिरने से यह बिल्डिंग कभी हादसे का सबब बन सकती है।
गंज मोहल्ला में पुलिस चौकी की बिल्डिंग भी जर्जर है। पुलिस चौकी के पास वर्षों पुराना जर्जर मकान है। कोर्ट में केस चलने के कारण नगर निगम इस मकान को आज तक नहीं ढहा सका। सदर बाजार में ऐसी कई बिल्डिंग है, जो हादसों को निमंत्रण दे रही है। घंटाघर चौराहे के आसपास भी जर्जर भवन हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला चंद्रप्रभु में श्री दिगंबर जैन इंटर कालेज सालों से संचालित हो रहा है। इस कालेज की बिल्डिंग में ऊपर से जगह-जगह चटक गई, जबकि इस कालेज में सैकड़ों छात्राएं पढ़ते हैं। इसके बावजूद कालेज प्रशासन ने आज तक जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत कराने की सुध नहीं ली।