{"_id":"5b4a34354f1c1be94b8b49b1","slug":"101531589685-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बाइक से बाजार जा रहे बाइक सवारों को भदावर हाउस के पास गैस टैंकर ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे सेवानिवृत्त सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी 50 वर्र्षीय हेम सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। वर्तमान में वह कोतवाली क्षेत्र के यदुवंश नगर में रह रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह मोहल्ला निवासी नरेंद्र सिंह के साथ बाजार किसी काम से जा रहे थे।
बाइक जब बाईपास मार्ग पर भदावर हाउस के पास पहुंची, तभी गैस टैंकर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में हेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथी नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
चिकित्सकों द्वारा हेम सिंह को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी हाने के बाद रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के घायल साथी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।