{"_id":"5ab926bd4f1c1b994e8b4626","slug":"101522083517-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकीट सर्किल के 126 चौकीदारों को मिले मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकीट सर्किल के 126 चौकीदारों को मिले मोबाइल
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सकीट सर्किल के 126 चौकीदारों को मिले मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
एटा। पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत करने के लिए शासन स्तर से ग्राम चौकीदारों को मोबाइल दिए। पहले चरण में सकीट सर्किल के 126 चौकीदारों को एसएसपी, एएसपी ने मोबाइल दिए।
थाना क्षेत्र में गांव के अधिकता, पुलिस बल की कमी को देखते हुए एक बार फिर से शासन ग्राम चौकीदारों पर कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए आशा लगाई है। इसमें ग्राम चौकीदारों को शासन स्तर से साइकिल, टार्च, वर्दी के बाद मोबाइल वितरित किए जा रहे है। जिले में पहली बार पुलिस लाइन में ग्राम चौकीदारों को मोबाइल थमाए गए है। इसमें पहले चरण की शुरुआत सकीट सर्किल से की गई है। सकीट सर्किल में 170 ग्राम चौकीदार है। इनमें से 126 चौकीदार ही पुलिस लाइन पहुंचे। जहां एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार, एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने ग्राम चौकीदारों को मोबाइल दिए। एसएसपी ने बताया कि जो चौकीदार पुलिस लाइन नहीं पहुंचे हैं उन्हें थाने से मोबाइल उपलब्ध कराए जाएंगे। एसएसपी ने चौकीदारों को संबोधित करते हुए बताया कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली हर आपराधिक गतिविधि पर नजर रखेंगे। साथ ही अवैध कारोबार एवं आरोपियों के बारे में तत्काल प्रभाव से थाना पुलिस को सूचना देगे। इसे लेकर अपराध रोकने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। मोबाइल वितरण के मौके पर सीओ सदर गुरमीतसिंह,सीओ सकीट के साथ ही आरआई चरनपाल एवं अतुल राठौर आदि लोग मौजूद थे।