{"_id":"5ab7d9f24f1c1bbf088b721f","slug":"101521998322-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर मिलीं प्रतिबंधित दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर मिलीं प्रतिबंधित दवाएं
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को औषधि निरीक्षक को एक मेडिकल स्टोर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला प्रतिबंधित इंजेक्शन बिकता मिला। इस पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल संचालक को नोटिस दिया है।
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने शनिवार को आसपुर के सकीट रोड स्थित तथागत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहां फर्म स्वामी पिंकी पत्नी नरेंद्र प्रताप की जगह पर अजेंद्र प्रताप आशू शाक्य मेडिकल स्टोर चलाते मिले। इस दौरान औषधि निरीक्षक को दुकान पर प्रतिबंधित इंजेक्शन जोर मिला। इसके साथ ही दुकान पर बिक रहे आंखों के ड्रॉप जेन्टी डीएम का कोई बिक्री रिकॉर्ड नहीं मिला।
इसके साथ शेड्यूल एच 1 की प्रतिबंधित दवाओं का रजिस्टर, एंटी टीबी दवाओं की बिक्री के अभिलेख, फ्रिज और एक्सपायर दवाओं को रखने की व्यवस्था नहीं मिली। औषधि निरीक्षक ने दवाओं के सैंपल भरकर दुकान संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। साथ ही दवा व्यापारी अपने रिकार्ड को दुरुस्त कर लें। अभिलेख नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।