{"_id":"5ab685a94f1c1b27088b6f1a","slug":"101521911209-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एंड्रॉयड मोबाइल से होगी चौकीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एंड्रॉयड मोबाइल से होगी चौकीदारी
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mobile user
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अब एंड्रॉयड मोबाइल के साथ चौकीदारी होगी। शासन स्तर से ग्राम चौकीदारों के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की गई है। जिसे लेकर सर्किल के हिसाब से चौकीदारों को मोबाइल दिए जाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
पुलिस के टूटते नेटवर्क को मजबूत करने के लिए शासन स्तर से नई पहल की है। पुलिस को सभी प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण कड़ी ग्राम चौकीदार को हाईटेक किया जा रहा है। वर्दी, टार्च एवं साइकिल के बाद शासन स्तर से उन्हें एंड्रॉयड मोबाइल मुहैया कराने की कवायद शुरू की है। चौकीदारों को एंड्रॉयड मोबाइल देने के बाद पुलिस अपना सूचना तंत्र मजबूत कर सकेगी। मोबाइल के माध्मय से ग्राम चौकीदार अपने क्षेत्र की हर प्रकार की सूचना थाना पुलिस को गोपनीय तरीके से उपलब्ध करा सकेंगे। जिस पर पुलिस समय रहते हुए कार्रवाई कर सकेगी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चौकीदारों को मोबाइल वितरण का कार्यक्रम सोमवार को शुरू होगा। शुरुआत पहले सदर सर्किल के चौकीदारों से की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले भर में 806 ग्राम चौकीदार है। जिन्हें सर्किल क्षेत्र के अनुसार मोबाइल देकर पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत किया जाएगा।
इस तरह होगा वितरण
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ग्राम चौकीदारों को मोबाइल बांटने का कार्यक्रम तय हो चुका है। जिसमें पहले चरण में सदर सर्किल, दूसरे में सकीट, तीसरे में सिटी, चौथे में जलेसर और पांचवें चरण में अलीगंज सर्किल में तैनात चौकीदारों को मोबाइल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
तैयार होगी बुकलेट
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल वितरण के बाद चौकीदारों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबर अंकित बाली बुकलेट बनाई जाएगी। जिसे हर थाने के साथ ही पुलिस के कार्यालयों में भी रखा जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित चौकीदार से संपर्क कर समस्या का समाधान किया जा सके।
आंकड़ों पर नजर
806 जिले में है चौकीदारों की संख्या
19 जिले में है थानों की संख्या
05 जिले में है सर्किल
05 चरणों में होगा मोबाइलों का वितरण