फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विकास कार्यों को परख कर बनाई यमुना शुद्धिकरण की रणनीति

विकास कार्यों को परख कर बनाई यमुना शुद्धिकरण की रणनीति

Sat, 24 Mar 2018 08:21 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों को परख कर बनाई यमुना शुद्धिकरण की रणनीति
यमुना - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में आ रही अड़चनों को दूर करने की कवायद शुरू की गई है। शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय से नमामि गंगे प्रोजेक्ट की चार सदस्यीय टीम ने यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम आगामी नौ अप्रैल को एनजीटी में होने वाली अगली सुनवाई से पहले अपनी रिपोर्ट रखेगी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर एनजीटी यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना को लेकर अपना अगला आदेश दे सकती है। नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी अजय कुमार, ईश्वर सिंह, इजाम और सराजुद्दीन अहमद ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के सीपी सिंह, सतीश कुमार, संजीव तिवारी और शैलेश सारस्वत के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने यमुना रिवर फ्रंट में अब तक हुए विकास कार्यों को परखा और बाकी कार्य की जानकारी दी। साथ ही यमुना शुद्धिकरण को लेकर भी अधिकारियों ने रणनीति बनाई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, धर्मरक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, आचार्य बद्रीश, श्रीदास प्रजापति, सोहनलाल आचार्य, रमेश सिंह सिसौदिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed