{"_id":"5aac00424f1c1bbb758b5e44","slug":"101521221698-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उपद्रवियों और बलवा से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में मॉकड्रिल हुई। इसमें एसपी-एएसपी ने भी हाथ आजमाए। पुलिसकर्मियों को स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए। आंसू गैस के गोले, फायरिंग व बलवाइयों पर नियंत्रण करने के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस लाइन परिसर में एसपी राजेश एस और एएसपी ओमप्रकाश सिंह अपने वाहनों से पहुंचे। अधिकारियें के आते ही वहां कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया। वहां का नजारा देख कर लग रहा था कि पुलिस कहीं कोई उपद्रव हो गया है। जिसको रोकने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो रही हैं।
कुछ ही देर में एसपी और एएसपी ने सबसे पहले आंसू गैस के गोला हाथ में लेकर मैदान में फेंका कुछ ही देर में वहां धुआं नजर आने लगा। इसके बाद कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिससे आसपास रहने वाले लोग सहम गए लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस मॉक ड्रिल कर रही है। सादा वर्दी में कई पुलिसकर्मी बलवाई बन गए। वहीं दूसरी और पूरी तैयारी के साथ पुलिस ने उन पर नियंत्रण करने के प्रयास किए। जब किसी तरह से बात नहीं बनी तो अधिकारी का आदेश मिलने के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए, रबड़ बुलेट का प्रयोग कर बलवा कर रहे लोगों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
मॉकड्रिल के दौरान कब किस असलाह का इस्तेमाल करना है, स्थिति को नियंत्रित करने आदि के बारे में एसपी व एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अहम जानकारियां दीं। इस मौके पर सभी सीओज, थानाध्यक्ष, एसआई आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।