फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस से टकरायी नीलगाय, इंजन फेल

कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस से टकरायी नीलगाय, इंजन फेल

Wed, 14 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस से टकरायी नीलगाय, इंजन फेल
फिरोजाबाद/टूंडला। बुधवार सायं कानपुर रेलखंड पर शताब्दी एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गयी। घटना से इंजन में आयी तकनीकी खराबी से इंजन फेल हो गया। करीब एक घंटे बाद रेल इंजन को तकनीशियनों ने सही किया। तब ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके चलते तीन राजधानियों सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


नईदिल्ली से चलकर कानपुर जाने वाली 12034 शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सायं 6.50 बजे करीब कौरारा-भदान रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची तभी रेलट्रैक पार कर रहा नीलगाय के एक झुंड से एक नीलगाय रेल इंजन से टकरा गयी। तेजगति से जा रही शताब्दी के इंजन से नीलगाय के टकराने से उसके चिथड़े उड़ गये। इसके साथ ही इंजन का काउगार्ड क्षतिग्रस्त हो गया तथा प्रेशर पाइप चटक गया।
विज्ञापन

रेल इंजन में नीलगाय के अवशेष फंस जाने से ट्रेन खड़ी हो गयी।

रेल चालक ने क्षतिग्रस्त काउगार्ड को ठीक करते हुए करीब 15 मिनट बाद चलाया, किंतु कुछ दूरी चलने के बाद रेल इंजन ने काम करना बंद कर दिया। किसी तरह चालक ने धीमी गति से जसवंत नगर स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा कर दिया तथा इंजन को सही करने का प्रयास किया, किंतु उसे सफलता नहीं मिली तब चालक ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को इंजन फेल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष ने दूसरा इंजन भेजने के निर्देश के साथ ही तकनीशियनों को मौके पर भेजा। दूसरा रेल इंजन पहुंचता उससे पूर्व ही तकनीशियनों ने इंजन को सही कर लिया। तब करीब 8.10 बजे ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नईदिल्ली-डिब्रूूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नईदिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, नईदिल्ली सियालदा राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed