फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   स्कूल से लापता हो गया बच्चा, पिता पर अपहरण का आरोप

स्कूल से लापता हो गया बच्चा, पिता पर अपहरण का आरोप

Fri, 09 Mar 2018 08:39 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से लापता हो गया बच्चा, पिता पर अपहरण का आरोप
डेमो - फोटो : डेमो
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक स्कूल में शुक्रवार को पढ़ने गया छह साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। कुछ ही देर में बच्चे के अपहरण की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन और परिजन तुरंत स्कूल परिसर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर छानबीन में जुट गई। लोगों की भीड़ भी थाने पहुंच गई। वहीं, कुछ देर बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल मुरसान में रह रहे उसके पिता के पास से बरामद कर लिया। बच्चे के नाना ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ। बच्चा अपनी मां और बहन के साथ दो साल से ननिहाल में रह रहा है।
विज्ञापन
सादाबाद रोड राया निवासी हरिमोहन अग्रवाल की पुत्री प्रीति का विवाह 10 वर्ष पूर्व मुरसान निवासी गौरव अग्रवाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद दोनों में विवाद हो गया। इस कारण दो साल से प्रीति अपने पुत्र तेजस अग्रवाल और पुत्री वैष्णवी के साथ मायके में रही है। तेजस और उसकी बहन वैष्णवी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित राया बाल मंदिर में पढ़ते हैं। रोज की तरह दोनों स्कूल गये थे। स्कूल में पेपर चल रहे हैं। सुबह 10 बजे छुट्टी के बाद परिजन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे तो तेजस स्कूल में नहीं मिला। इससे हड़कंप मच गया। पूरा स्कूल प्रशासन भी स्कूल पहुंच गया। वहीं, दिन-दहाड़े छात्र के अपहरण की हवा के बाद पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल, हरिमोहन अग्रवाल, निरोत्तम प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी जीपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को ढूंढने के बाद आस-पास पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे का पिता गौरव बाइक से तेजस को ले गया है। इस पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और प्रीति के ससुराल मुरसान पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरसान में बच्चा सकुशल अपने पिता गौरव के पास मिल गया। थाना राया पुलिस ने तेजस को मुरसान से बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। मामले में तेजस के नाना हरिमोहन अग्रवाल ने दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, देर सायं तक घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed