{"_id":"5a9d77264f1c1b4e588bbe8a","slug":"101520269094-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामपुर पहुंची अंबेडकर महासभा की केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर पहुंची अंबेडकर महासभा की केंद्रीय टीम
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
निजामपुर में पहुंची अंबेडकर महासभा की केंद्रीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
निजामपुर गांव में दलित युवक की बारात चढ़ाने की अनुमति के मामले को लेकर दलित संगठन भी सक्रिय हो रहे हैं। सोमवार को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा के केंद्रीय समिति दो सदस्यों को प्रतिनिधिमंडल गांव में पहुंचा और मामले के संबंध में वधू पक्ष से बातचीत की। यह सदस्य अब राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
गौरतलब है कि निजामपुर गांव से हाथरस के युवक संजय जाटव का विवाह शिवानी पुत्री सत्यपाल के संग होना है। यह विवाह 20 अप्रैल को होगा। संजय ने पूरे गांव में बारात चढ़ाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी। प्रशासन ने कहा कि परंपरागत तरीके से ही बारात चढ़ाई जा सकती है। इस मामले को संजय ने विभिन्न संगठनों के समक्ष उठाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत डाली।
इस मामले में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा के केंद्रीय समिति के सदस्य मानसिंह एडवोकेट एवं रविंद्र कुमार ने गांव में पहुंचकर वधू पक्ष के लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब वह इस पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट संगठन के माध्यम से राज्यपाल को सौपेंगे और गांव में बारात चढ़वाने की मांग रखी जाएगी।