{"_id":"5a7c5b494f1c1b4e588b7709","slug":"101518099273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेही दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेही दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पकड़ा
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गांव सेही निवासी रिंकू को दबोच लिया। शेरगढ़ के गांव सेही में करीब एक माह पहले दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। इससे पूर्व शेरगढ़ पुलिस दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी चार हत्यारोपियों को पकड़ने दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
10 जनवरी को शेरगढ़ के गांव सेही में बोलेरो सवारों ने घर के दरवाजे पर बैठे द्यौली और अमर सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने शेरगढ़-नौहझील पुल के समीप से मुख्य आरोपी रिंकू को दबोच लिया। सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन