फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मा लनी के गीतों पर झूमा शहर

मा लनी के गीतों पर झूमा शहर

Wed, 07 Feb 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मा लनी के गीतों पर झूमा शहर
मालिनी अवस्थी के गीतों पर झूमा शहर - फोटो : अमर उजाला
एटा। एटा महोत्सव में मंगलवार रात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सुरों की शाम सजाई। लोकगीतों पर दर्शक जमकर झूमे। वहीं नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीतों पर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


शुभारंभ डीएम अमित किशोर और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने किया। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने स्टेज से एटा की शान और संगीत के सरताज अमीर खुसरो की रचना ‘काहे को भये विदेश...’ गाना शुरू किया तो दर्शक झूम उठे। उनके प्रत्येक गीत पर जमकर तालियां बजीं। इसके बाद मालिनी अवस्थी ने ‘बनरा बुलाए.. बन्नी नहीं आवे.. चली आओ बनरी री... अटरिया सूनी पड़ी गाया तो दर्शक मग्न होकर नाचने लगे। उन्होंने नोटबंदी पर भी गीत सुनाया ‘गजब कीन्हों रे सरकार, ओ रामा कैसे सपरी... रुपया हो गईल पुरान, हो रामा कैसे सपरी’ सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही उन्होेंने अपने अभिनीत गीत दिल मेरा मुफ्त का पर जमकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने नवोदय विद्यालय के बच्चों को मंच पर बुलाकर थिरकने को मजबूर किया। देर रात तक बच्चों और लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। एडीएम न्यायिक राम अरज यादव, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ वरुण कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed