फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बूंदाबांदी ने कराया ठंड का अहसास

बूंदाबांदी ने कराया ठंड का अहसास

Tue, 23 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी ने कराया ठंड का अहसास
कड़ाके की ठंड
एटा/कासगंज । मंगलवार को बदले मौसम के मिजाज ने एक बार फिर से सर्दी का अहसास करा दिया। दोपहर को यकायक हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। अन्य दिनों की तरह कम कपड़ों में निकले लोग ठिठुर गए। तो वहीं बदले मौसम से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


वहीं कासगंज में सुबह से खुशनुमा मौसम ने अपराह्न के समय ऐसी करवट ली कि बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ गई। अचानक तापमान गिर गया और लोग बारिश और तेज ठंडी हवाओं से परेशान हो उठे। इन दिनों किसान गेहूं के खेतों में पानी लगा रहे थे। इस बारिश से गेहूं की खेती को लाभ होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को की सुबह से घुमड़ रहे बादल दोपहर होते होते गरजने लगे।

दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। हल्की बूंदाबांदी के बात तापमान गिरने से लोग सिहर उठे। वहीं तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश से लोग बचते दिखाई दिए। सड़कों पर कुछ देर के लिए पैदल, साइकिल एवं बाइक सवार नहीं दिखे। तो वहीं अन्य लोग भीगते दिखाई दिए। बाजारों में पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए शरण लिए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो घंटे तक रही बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। वहीं कासगंज में दोपहर ढाई बजे से बादल छाने शुरू हो गए। बादल छाने के साथ ही वातावरण में अंधेरा छाने लगा। अंधड़ के साथ तेज हवाएं भी चलीं। करीब साढ़े 3 बजे गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर तक बूंदा बांदी चलती रही। बारिश रूकने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। देर सायं तक आसमान में बिजली की गडग़ड़ाहट जारी रही।

बदले मौसम को किसानों पशुपालकों ने अच्छा बताया। इनका कहना है कि यकायक बढ़ी गरमी से गेहूं की फसल एवं उत्पादन प्रभावित रहता। पौधे का विकास रुक रहा था। लेकिन इस बारिश के बाद फसलों को खासा लाभ होगा। किसानों ने बूदों को अनाज की बरसात बताया। बताते चलें कि चटक धूप के चलते कई दिनों से मौसम बदल गया था। दोपहर के समय धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था।


ओलों की दहशत दिखी
वहीं ठंडे मौसम में हुई बारिश ने किसानों में ओलों की आश्ंाका बढ़ा दी। तंबाकू उत्पादक क्षेत्र अलीगंज, राजा का रामपुर के किसान बार बार ऊपर-नीचे देख रहे थे। सर्वाधिक चिंताएं तंबाकू एवं सरसों किसानों को थी।


एटा महोत्सव में दुकानदार परेशान
बारिश के दौरान एटा महोत्सव में दुकानदार परेशान नजर आए। इस दौरान सामान को भीगने से बचाने के प्रयास में जुटे रहे। इस दौरान महोत्सव स्थल में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसके चलते महोत्सव देखने पहुंचे लोग परेशान रहे। वहीं मंगल बाजार में भी अफरा तफरी का आलम रहा।


मौसम ने ली करवट, बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
कासगंज में किसान रहीस पाल ने बताया कि गेहूं व अन्य फसलों के लिए बारिश लाभदायक है, केवल ओले नहीं पडने चाहिए। ओले गिरने की स्थिति में फसलों को काफी क्षति हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed