फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जीएसटी में जेल भेजने का प्रावधान हो समाप्त

जीएसटी में जेल भेजने का प्रावधान हो समाप्त

Sun, 14 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में जेल भेजने का प्रावधान हो समाप्त
GST in MRP
मैनपुरी। जीएसटी में व्यापारी को जेल भेजने का प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स व्यापारी ही देता है, लेकिन उसके साथ हमेशा अपराधियों जैसा व्यवहार ही अधिकारी करते हैं। संगठन की दम पर ही व्यापार मंडल अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। यह बातें उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव यादव गुड्डू ने कहीं।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर रविवार को उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नौकरशाही नियमों की आड़ में हमेशा व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न करते हैं। कानून के नाम पर व्यापारियों के सम्मान से खिलवाड़ किया जाता है। व्यापार के लिए बनाई गई जीएसटी में व्यापारियों को जेल भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। व्यापारी ही सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है। उसके साथ अधिकारी चोरों जैसा व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


मंडियों में व्यापारियों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। व्यापारी हितों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून बनाए जाने चाहिए। व्यापारी आयोग का गठन भी किया जाना चाहिए। अरुण गुप्ता, बोट सिंह यादव, गिरंद सिंह यादव, पंकज जैन, नरेश चंद्र जैन, मोनू दुबे, सुभाष जैन, वैभव जैन, अमित जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया स्वागत
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन करहल संजीव यादव गुड्डू रविवार को पहली बार नगर में आए। करहल चौराहे पर व्यापारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। करहल चौराहे से उनका काफिला स्टेशन रोड स्थित पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर व्यापारियों ने काफिले को रोककर अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर पप्पू यादव, महाराज सिंह राजपूत, सुग्रीव सिंह, रामजीलाल, इंद्रपाल, अनूप यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed