{"_id":"5a4e67ce4f1c1b0d788b6cff","slug":"101515087822-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश करके किए गए थे युवक के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश करके किए गए थे युवक के टुकड़े
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीन दिन पूर्व भोगांव क्षेत्र में छह टुकड़ों में मिले युवक की मौत दहशत और सदमे की वजह से हुई थी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चिकित्सकों ने मौत की वजह दहशत बताया है। रिपोर्ट की माने तो हत्या किए जाने के समय या तो मृतक बेहोश रहा होगा या उसे कई लोगों ने पकड़ कर रखा होगा। इसके बाद उसके शरीर का अंग काटे जाने से सदमे में उसकी मौत हो गई।
थाना भोगांव क्षेत्र में बीते सोमवार सुबह गांव जमौरा के पास खेतों में एक युवक का शरीर कई टुकडों में मिला था। खेत से करीब तीन किलोमीटर दूर रजबहा के पास सिर और शरीर का बाकी हिस्सा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी कोशिश की और गैर जनपदों की पुलिस से संपर्क किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शरीर को काटने से खून बहना तो बताया है। इसके अलावा दहशत से मौत की वजह से बताई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।