{"_id":"5a4a76174f1c1b001c8bbfd9","slug":"101514829335-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली साईं पालकी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली साईं पालकी शोभायात्रा
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नववर्ष पर शहर र्साइं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। कान्हा सेवा समिति ने र्साइंनाथ महाराज की पालकी धूमधाम से निकाली। सैकड़ों भक्तों ने पालकी यात्रा में भाग लिया। आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राहों पर पालकी दर्शन के लिए लोग कतारबद्ध खडे़ दिखाई दिए।
सुबह राधाकृष्ण मंदिर में पूजन के बाद पंडित रविंद्र कुमार ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां समर्पित कराईं। इसके बाद राधाकृष्ण मंदिर से पालकी यात्रा का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर ने किया। पालकी यात्रा इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, जलेसर रोड़, शिवाजी, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए हनुमान मंदिर के निकट र्साइंनाथ मंदिर पहुंची।
पालकी यात्रा में र्साइं बाबा की झांकी शामिल थी। फूलों से सजी पालकी के दर्शन कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने साईंनाथ की आरती उतारकर कर समापन किया। अजय अग्रवाल, प्रकाश गर्ग, विकास गर्ग, सचिन अग्रवाल, गौरव गोयल, हिमांशु अग्रवाल, रमेशचंद्र शुक्ला, कृष्ण मुरारीलाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल समेत अनेक भक्त मौजूद रहे।