फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सबस्टेशन में नया ट्रांसफार्मर ले जाने को की घंटों मशक्कत

सबस्टेशन में नया ट्रांसफार्मर ले जाने को की घंटों मशक्कत

Tue, 19 Dec 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सबस्टेशन में नया ट्रांसफार्मर ले जाने को की घंटों मशक्कत
ट्रांसफार्मर
फिरोजाबाद। सुहागनगर विद्युत सबस्टेशन के अंदर दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर ले जाने में विद्युत विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को घंटों कवायद करनी पड़ी। नया ट्रांसफार्मर लगाने के चलते देर रात तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


सुहागनगर सबस्टेशन से सेक्टर एक, दो, तीन, चार के अलावा महावीर नगर, भीमनगर, हिमायूंपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्र में आपूर्ति के लिए अबतक पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। इससे ओवरलोडिंग की समस्या थी। समस्या दूर करने के लिए विभाग ने सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा।
विज्ञापन


क्षमता वृद्धि की स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर आ गया। सबस्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के ल्रिए सुबह 10 बजे शटडाउन ले लिया गया। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर सबस्टेशन के अंदर ले जाने की कवायद शुरू हुई, लेकिन जगह कम होने से क्रेन पहुंचने में परेशानी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर और कर्मचारियों के प्रयास के बाद भी दोपहर तक ट्रांसफार्मर अंदर नहीं रखा जा सका। इसके बाद एक और क्रेन मंगा कर दो क्रेनों की मदद से शाम चार बजे के बाद बमुश्किल ट्रांसफार्मर अंदर पहुंच। तब जाकर इंजीनियर्स ने ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरु किया।


एसडीओ एसएन सिंह ने बताया कि सबस्टेशन में जगह कम होने से ट्रांसफार्मर अंदर पहुंचाने में समय लग गया। शाम चार बजे बाद ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरु हुआ। इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रात 11 बजे के बाद सुचारू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed