फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कड़ी सुरक्षा में जमा हुई मतपेटियां

कड़ी सुरक्षा में जमा हुई मतपेटियां

Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में जमा हुई मतपेटियां
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद पद पर किस्मत अजमा रहे 10 और 137 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई है। चुनाव समाप्ति के बाद पांच बजे से पाली इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया।
विज्ञापन


नगर निकाय की मतगणना अफवाहों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। मतदान कर्मी मतदान समाप्त के बाद पाली इंटर कॉलेज पहुंचने लगे। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया।
विज्ञापन


बसों से उतरने के बाद कार्मिक मतपेटियों और बस्तों को सिर पर, हथों में लटका कर तो कोई कंधे पर रख कर ले जा रहा था। पाली इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बनाए गये पंडाल में पीठासीन अधिकारियों ने अपने प्रपत्र भरे और उसके बाद मतपेटियों को जमा कराया गया। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवाने के बाद देर रात कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटियों को सुरक्षा में एक सब इंस्पेक्टर, चार कांस्टेबल और दो गार्ड लगाए गए हैं। देर रात प्रेक्षक ने भी मतपेटियों की सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही डीएम और एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed