फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाई-बहन से लूट करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

भाई-बहन से लूट करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहन से लूट करने वाले गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना पचोखरा पुलिस 22 दिन पूर्व बाइक सवार भाई-बहन से लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूट के आभूषण व लूट में प्रयुक्त तमंचा आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार के निर्देश पर थाना पचोखरा प्रभारी प्रवेश कुमार निहाल सिंह की पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि 29 अक्टूबर को हेमराजपुर क्षेत्र में भाई-बहन से लूट करने वाले एक बाइक से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गयी तथा निहाल सिंह की पुलिया के निकट उनके पहुंचते ही पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। इस बीच एक बदमाश मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के नाम अवधेश राठौर निवासी मुखिया वाली गली, हुमायूंपुर थाना दक्षिण, फिरोजाबाद व संजय उर्फ संजू निवासी डाक्टर लहरी की दुकान के सामने, टापाकलां थाना उत्तर, फिरोजाबाद हैं। पकड़े गये बदमाशों ने फरार आरोपी का नाम विनय श्रोतिय निवासी रूपसपुर थाना लाइनपार, फिरोजाबाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed