फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बैंक मैनेजर की ईमानदारी ने बचाया नसीम को शार्मिंदा होने से

बैंक मैनेजर की ईमानदारी ने बचाया नसीम को शार्मिंदा होने से

Sat, 18 Nov 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की ईमानदारी ने बचाया नसीम को शार्मिंदा होने से
syndicate bank
पटियाली। कस्बा गंजडुंडवारा की सिंडीकेट बैंक के मैनेजर ने गनेशपुर निवासी नसीम पुत्र वाहिद को अपने रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदा होने से बचा दिया। बैंक में छूटे उसके नगदी भरे बैग को मैनेजर ने उसे वापस कर दिया। मैनेजर की इस ईमानदारी की लोगों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन


नसीम की बेेटी की 20 नवंबर को शादी होनी है। शादी के लिए दहेज आदि का सामन लाने के लिए वह बैंक में धन निकालने गया। उसने खाते से 80 हजार रुपये निकालकर बैग में रख लिए। उसके बाद कुछ कागज सहीं करने के उद्देश्य से वह बैंक में खाली बैंच पर बैठ गए। बैग को बैंच पर रख कर वह अपना कामकाज निपटाने लगे। इसी बीच वह बैग को बेंच पर रखा छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन


बैंक शाखा प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद शाहनवाज ने सीसीटीवी पर यह देख लिया। वह अपने केबिन से उठकर गए और बैग को अपने पास लाकर रख लिया। नगदी भरा बैग गायब हो जाने से परेशान नसीम जब तीन घंटे बाद बैंक पहुंचे और प्रबंधक के सामने अपनी समस्या रखी तो उन्होंने नगदी भरा बैग वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगदी भरा बैग मिल जाने पर वह प्रबंधक की ईमानदारी के प्रति उनके कृतज्ञ हो गए। उन्होंने प्रबंधक का आभार जताया। इस वाकये के बाद अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए। सभी ने प्रबंधक की ईमानदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed