फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराएगी सरकार

गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराएगी सरकार

Thu, 26 Oct 2017 08:24 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह कराएगी सरकार
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
मथुरा। अब गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह सरकार कराएगी। ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन होंगे। हर शादी पर 35 हजार का खर्च होगा, जिसमें बीस हजार नवदंपति के खाते में दिए जाएंगे और 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। पांच हजार दावत पर खर्च होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग व सामान्य वर्ग के गरीबों की बेटियों की शादी के लिए अब समाज कल्याण की तरफ से सामूहिक शादी कराई जाएगी। इसमें एक शादी जोड़े पर 35 हजार रुपये खर्च किए होंगे। इसके लिए गांवों में ग्राम पंचायत, ब्लाक पर सामूहिक शादियों के आयोजन होंगे। शादी में लड़की की उम्र 18 व लड़के की 21 वर्ष होने पर ही शादी के लिए अनुमन्य होंगे और दोनों के आधार कार्ड की फोटो कापी ली जाएगी। सामूहिक विवाह योजना के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र और जिला पंचायत स्तर पर समितियां गठित होंगी और एक शादी में कम से कम 10 जोड़ों की शादियां होंगी। शादी के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ, नगर आयुक्त, कोषाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जनप्रतिनिधि सहयोग करेंगे तथा समाज कल्याण अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि योजना का शासनादेश मिल गया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विधवा, तलाकशुदा का हो सकेगा पुनर्विवाह मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीब परिवार की विधवा, परित्यक्तता तथा तलाकशुदा बेटियां भी सामूहिक विवाह योजना में शामिल हो सकेंगी और उनको 20 की जगह 25 हजार की राशि खातों में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed