फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुराईयों के नाश को तत्पर रहें स्वयं सेवक: उमाशंकर

बुराईयों के नाश को तत्पर रहें स्वयं सेवक: उमाशंकर

Sat, 30 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बुराईयों के नाश को तत्पर रहें स्वयं सेवक:  उमाशंकर
कासगंज। प्रभुपार्क में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयी दशमी कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वयं सेवक संघ के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया एवं शस्त्र पूजन भी हुआ। मुख्य वक्ता विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा ने कहा कि सामाजिक बुराईयों का समूल रुप से नाश करने के लिए यह पर्व मनाया जाता है। हमें मिलकर सामाजिक बुराईयों को मिटाना होगा। मुख्य शिक्षक हिमांशु माहेश्वरी ने एकलगीत, मनोज ने प्रार्थना एवं अवधेश ने गणगीत प्रस्तुत किया। प्रभु पार्क से पथ संचलन शुरू हुआ और मालगोदाम चौराहा, लक्ष्मीगंज, नदरई गेट, रेलवे रोड, बाराद्वारी, सोरों गेट, बिलराम गेट आदि इलाकों में भ्रमण किया। पथ संचलन का नगर में भ्रमण के दौरान स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश अग्रवाल ने की। पथ संचलन में बच्चे भी दंड लेकर शामिल हुए। यह पूरे अनुशासन के साथ कतार में नजर आए। पथ संचलन में विभाग प्रचार जितेंद्र, शिवांशु, जिला कार्यवाह दीपराज, व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु, नगर संघचालक ज्ञान माहेश्वरी, नगर कार्यवाह हरपाल, सहनगर कार्यवाह कौशल साहू, नरेश मित्तल, वंश गौड, विधायक ममतेश शाक्य एवं देवेंद्र राजपूत, गौरीशंकर शर्मा, रमेश साहू, मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, अमित, संजय कुशवाह मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तीर्थनगरी सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करके देश एवं धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एनपी सिंह हल्दिया ने कहा कि संघ ने हमेशा देश और धर्म की रक्षा के लिए समाज को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों से कहा कि समाज में पीड़ितों की सेवा करें, बुराईयों का अंत करेंगे और अच्छाई के संदेश को जन जन तक पहुंचाएं। डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना से अब तक देश सेवा के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। सामाजिक विकृतियों को भी दूर किया जा रहा है। राम प्रकाश महेरे, राकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, जय किशन तिवारी आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed