फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बिना भेदभाव पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ: डीएम

बिना भेदभाव पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ: डीएम

Sun, 03 Sep 2017 11:41 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिना भेदभाव पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ: डीएम
अंत्योदय मेले का किया गया आयोजन।

विज्ञापन
एटा। सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। ग्राम प्रधान बिना किसी भेदभाव के ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। यह बात डीएम अमित किशोर ने कही। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर ब्लॉक मारहरा में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मेला और प्रदर्शनी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से हर ब्लॉक पर आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम अमित किशोर ने फीता काटकर, मां सरस्वती, पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने 31 दिसंबर 2017 तक जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलमपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में सीडीओ उग्रसेन पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, डीसी मनरेगा एमएन त्रिवेदी आदि ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के 60 लाभार्थियों, एनआरएलएम के 10 समूहों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ राम सिंह अहिरवार सहित अन्य ब्लाक कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed