{"_id":"59a44f884f1c1bce018b458e","slug":"101503940488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार-जीत से नहीं प्रदर्शन से तय होता है असली खिलाड़ी: मनोज गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार-जीत से नहीं प्रदर्शन से तय होता है असली खिलाड़ी: मनोज गिरि
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
हार-जीत से नहीं प्रदर्शन से तय होता है असली खिलाड़ी: मनोज गिरि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
किसी खेल का निर्धारण जीत या हार से नहीं होना चाहिए। परिणाम से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उसे खेला कैसे गया। यह बातें सोमवार को रोहल लाल चतुर्वेदी सर्वेादय इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि ने कहीं।
प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज परसौंन ने बाजी मार ली। उपविजेता जनता इंटर कालेज नगला सुम्मेर की टीम रही। प्रतियोगिता में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीआईओएस एसपी यादव ने विजेता टीम को मंडल एवं प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने एवं अन्य टीमों को और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत कर खिलाड़ियों को बधाई दी। विजेता, उपविजेता टीमों को शील्ड एवं कोच को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ने डायट प्राचार्य एवं डीआईओएस को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन व्यायाम शिक्षक यश कुमार सक्सेना ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक अशोक यादव, मंडलीय सचिव अनिल शर्मा टिल्लू, वासिद अली रहमानी, राजीव यादव, विशांत कुलश्रेष्ठ, अभय सिंह यादव, मनीष दुबे, श्याम सिंह भदौरिया, अनुपम दुबे, बसंत यादव, धीरज कुमार, गुरुजोत, विनोद आदि प्रमुख हैं।