{"_id":"5999d3604f1c1bd11e8b46db","slug":"101503253344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच से दो बार धुआं निकलने पर्र रेल प्रशासन ने रद्द की टीएडी पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच से दो बार धुआं निकलने पर्र रेल प्रशासन ने रद्द की टीएडी पैसेंजर
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। रविवार को टूंडला से दिल्ली जा रही टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के कोच में दो बार धुआं उठने की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को दिल्ली रेलखंड के चमरौला रेलवे स्टेशन पर रोकने के बाद रद्द कर दिया गया।
रेल प्रशासन ने ट्रेन में सवार यात्रियों को टूंडला से डेढ़ घंटे बाद पहुंची दूसरी पैसेंजर ट्रेन में बैठा कर रवाना किया। तब जाकर रेल अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की संास ली। गनीमत रही कि यात्रियों ने चलती ट्रेन में धुआं निकलते नही देखा वर्ना कोच में भगदढ़ मचने और यात्रियों के गिरने से कई जाने जा सकतीं थीं।
टूंडला से सुबह 630 बजे रवाना हुई टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर ने जैसे ही बरहन रेलवे स्टेशन पार किया तो गेट्र्रमैन ने एक कोच से धुआं निकलते देख मुख्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। नियंत्रण कक्ष ने तुरंत चालक को ट्रेन रोक कर चेक करने के निर्देश दिए गए। चालक ने ट्रेन रोककर चेक किया और कोच के चक्कों में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर चालक ट्रेन लेकर चल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन जब चमरौला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक बार फिर कोच से धुंआ निकलता देख गेटमैन ने मुख्य नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। जिस पर ट्रेन को वहीं रोकने के बाद रेल प्रशासन ने आठ बजे रद्द कर दिया।
रेल अफसरों ने टूंडला से जाने वाली दिल्ली पैसेंजर को डेढ़ घंटे बाद चमरौला स्टेशन भेज कर टीएडी में सवार करीब 2200 यात्रियों को शिफ्ट कर रवाना किया गया। ट्रेन लेट होते देख टीएडी में सवार कई यात्री बसों और निजी वाहनों में सवार होकर चले गए। भीषण गर्मी से परेशान कुछ यात्रियों की ट्रेन डेढ़ घंटे तक रोकने पर स्टेशन मास्टर से हॉटटॉक हो गई। कोच से धुआं निकलने के पीछे रेल अधिकारी ब्रेक शू में तकनीकी खराबी बता रहे हैं।