{"_id":"599726f84f1c1bba518b4769","slug":"101503078136-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी बस खड्ड गिरी, चार दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी बस खड्ड गिरी, चार दर्जन यात्री घायल
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर।
क्षेत्र के जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर सवारियों से भरी बस शुक्रवार को टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इस दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चार यात्रियों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हो गए।
फिरोजाबाद-जलेसर मार्ग की बस सुबह फिरोजाबाद से आई थी। बस सरकारी कर्मचारी, ग्रामीण महिलाओं और स्कूली बच्चों से खचाखच भरी हुई थी। जैसे ही बस अड्डे के निकट आई तो बस का अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को निकाला। इस दौरान करीब दो दर्जन गंभीर घायलोें को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।
वहीं बस को सीधी करने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीन के देरी से आने पर गुस्साई भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस एम पी सलोनिया, कोतवाली प्रभारी सुरजन सिंह भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फिरोजाबाद मार्ग पर यह बस पांच मई को आगरा चौराहा पर हादसे का शिकार हुई थी। जिसमें नगला स्वरूप की महिला की टांग कट गई थी।
विज्ञापन
यह हुए घायल
हादसे में सतीश, लटूरी, जयवीर सिंह, सरिता देवी पत्नी श्रीकृष्ण, ताराचन्द, राजेश चन्द्रपाल, ऊषा, असगरी, रामनिवास, गुड्डी देवी, इन्द्रपाल सिंह, किशन गोपाल, जलेसर में तैनात लेखपाल कमलेश यादव, स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में तैनात डा. अश्विनी शर्मा, डा. स्मिता शर्मा, केसर देवी। चार घायल सतीश, जयवीर, हुसैन, मोहम्मद, गजेन्द्रपाल को आगरा रेफर किया गया है। वहीं एक पांच माह की गर्भवती महिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।