{"_id":"598f456e4f1c1b87458b4ad3","slug":"101502561646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट डिजाइर में सेंट्रो ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विफ्ट डिजाइर में सेंट्रो ने मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यमुना पुल के समीप स्विफ्ट डिजायर कार में सेंट्रो ने पीछे टक्कर मार दी। इसमें स्विफ्ट डिजायर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शिकोहाबाद स्थित अस्पताल में लाए यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा शनिवार को रात करीब नौ बजे थाना मटसेना क्षेत्र में यमुना पुल के समीप हुआ। आगरा के ग्वालियर रोड निवासी उमंग वर्मा (30) ट्रैवल एजेंसी की स्विफ्ट डिजायर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से घर लौट रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। उनकी गाड़ी थाना मटसेना क्षेत्र में यमुना पुल के ही करीब पहुंची थी। सामने आई गाय को बचाने के कारण ही उमंग ने गाड़ी में ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से आई सेंट्रो कार ने स्विफ्ट डिजायर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। हादसे की जानकारी होते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना 100 नंबर पर दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी 4 की टीम में शामिल सतीशचंद्र तत्काल ही मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे उमंग वर्मा को बाहर निकालने के साथ शिकोहाबाद स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की जानकारी जैसे ही परिवारीजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। उमंग वर्मा अपने पिता की इकलौती संतान थी। हादसे में मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।