फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिविल एन्क्लेव के लिए पीआईएल

सिविल एन्क्लेव के लिए पीआईएल

Thu, 03 Aug 2017 08:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
सिविल एन्क्लेव के लिए पीआईएल
आगरा। बीते साल अक्तूबर से प्रदेश सरकार धनौली में प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव की जमीन अधिग्रहण के लिए 65 करोड़ रुपये जारी करने का वादा कर रही है, लेकिन तीन बार मुख्यमंत्री, दो बार सांसद कठेरिया और एक बार मंडलायुक्त के एलान के बाद भी बजट जारी नहीं हुआ। अब इस मुद्दे पर सिविल सोसायटी आगरा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दो अगस्त को हाईकोर्ट ने उनकी जनहित याचिका स्वीकार करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग को दो सप्ताह में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


सिविल सोसायटी अध्यक्ष शिरोमणि सिंह ने बताया कि राज्य सरकार हर बार बजट के लिए गलतबयानी कर रही है। न्याय पालिका से गुहार लगाना अब मजबूरी है। नगर निगम सदन ने बहुमत से एयरपोर्ट का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन सरकार एक साल से 65 करोड़ रुपये जारी नहीं कर रही। आगरा के पर्यटन उद्योग पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिविल सोसायटी की ओर से यह याचिका अधिवक्ता अकलंक जैन ने दायर की है। सोसायटी महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री वादा कर चुके हैं, लेकिन बजट सत्र बीतने के बाद भी बजट आवंटित नहीं हुआ। याचिका में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले सिविल एन्क्लेव की मांग की गई है। वार्ता के दौरान भारत भूषण गप्पी, राजीव सक्सेना, बृज किशोर शर्मा, भुवनेश श्रोतिय, दिनेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कठेरिया के कोरे वायदे
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रामशंकर कठेरिया बीते साल अक्तूबर से वादा कर रहे हैं कि 15 दिनों में सिविल एन्क्लेव का बजट जारी हो जाएगा। इस साल मार्च में प्रदेश सरकार बनने के बाद तो अप्रैल में वादा किया, लेकिन फिर जून में कहा कि जुलाई में शिलान्यास हो जाएगा। अगस्त में भी सिविल एन्क्लेव की बाकी जमीन के अधिग्रहण के लिए न तो बजट जारी हुआ और न ही शिलान्यास के आसार नजर आ रहे हैं। कठेरिया के कोरे वायदों को लेकर भी सिविल सोसायटी में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed