फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अस्पताल में डायलिसिस, सिटी स्कैन जल्द शुरू होंगे

अस्पताल में डायलिसिस, सिटी स्कैन जल्द शुरू होंगे

Sat, 08 Jul 2017 12:13 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डायलिसिस, सिटी स्कैन जल्द शुरू होंगे
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
मथुरा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके मित्तल शुक्रवार को अचानक जिला अस्पताल आ पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल परिसर में लगने वाली डायलिसिस यूनिट और सीटी स्कैन कक्षों को देखा। मरीजों से उपचार के स्तर के बारे में सीधे बात की। मुड़िया मेला में आ रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिये निर्देश दिए।
विज्ञापन



अपर निदेशक ने सर्वप्रथम इमरजेंसी के निकट श्रद्धालुओं के लिये आरक्षित वार्ड को देखा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ पांडेय ने बताया यहां चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात कर दिया गया है। जो रोस्टर वार 24 घंटे कार्य करेगा। इसके बाद उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार, चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में पूछा। दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अस्पताल में लंबे समय से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




एडी ने सीटी स्कैन और डायलिसिस यूनिट लगने वाले स्थानों को भी देखा। गौरतलब है शासन ने दोनों ही सुविधाओं को मरीजों को उपलब्ध कराने के लिये विभाग को सख्त निर्देश दे रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed