फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1013 Students Selected for PhD Coursework in 49 Subjects at DBRAU

आगरा विवि: पीएचडी में 1013 विद्यार्थियों का प्रवेश, 49 विषयों में सूची जारी; 26 तक जमा करनी होगी फीस

Tue, 15 Sep 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी सत्र 2026-27 के प्रथम कोर्स वर्क के लिए 49 विषयों में 1013 विद्यार्थियों की सूची जारी की है। इनमें जेआरएफ, नेट और असिस्टेंट प्रोफेसर श्रेणी के 467 अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को 26 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन
1013 Students Selected for PhD Coursework in 49 Subjects at DBRAU
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी सत्र 2026-27 के प्रथम कोर्स वर्क के लिए सोमवार शाम 1013 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी। 49 विषयों में इन विद्यार्थियों का कोर्स वर्क के लिए प्रवेश हुआ है। विश्वविद्यालय ने चयनित विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए 26 सितंबर तक का समय दिया है। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पीएचडी समन्वयक प्रो. डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग में करीब 1150 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 49 विषयों में 1013 विद्यार्थियों का कोर्स वर्क के लिए चयन किया गया है। इसमें से जेआरएफ, नेट और असिस्टेंट प्रोफेसर श्रेणी के 467 विद्यार्थियों का प्रवेश भी हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, प्रथम काउंसलिंग के बाद भी विश्वविद्यालय के 30 विषयों में सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह में दूसरी काउंसलिंग कराई जाएगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोर्स वर्क की फीस 25 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फीस 12,500 रुपये रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed