फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   101 players showcased their skills; 42 selected for the camp.

Agra News: 101 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 42 का शिविर के लिए चयन

Tue, 07 Jul 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
101 players showcased their skills; 42 selected for the camp.
​शिविर में उप​स्थित ​खिलाड़ी
आगरा। नोएडा में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए सोमवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूथ बास्केटबाल टीम के चयन ट्रायल हुए। जिलेभर के कुल 101 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में 34 और बालक वर्ग में 57 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल के अनुसार, बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 22 बालकों और 20 बालिकाओं (कुल 42 खिलाड़ी) का चयन किया गया है। खिलाड़ियों का शिविर मंगलवार से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा। शिविर में प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों के 12-12 खिलाड़ी नोएडा में 22 से 28 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को परखने के लिए चयनकर्ता के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी श्यामवीर सिंह, स्टेडियम के प्रशिक्षक मनीष वर्मा, अयंत राणा और कन्हैया पाठक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed