Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 years of Defence Estates: Centenary celebrations begin in the cantonment100 years of Defence Estates: Centenary celebrations begin in the cantonment

Agra News: रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू

Tue, 17 Nov 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
100 years of Defence Estates: Centenary celebrations begin in the cantonment100 years of Defence Estates: Centenary celebrations begin in the cantonment
आगरा। रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा संपदा संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को छावनी परिषद कार्यालय में शताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। 16 दिसंबर तक चलने वाले एक माह के आयोजन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी दीपक मोहन ने कहा कि शताब्दी समारोह केवल ऐतिहासिक उपलब्धियों के स्मरण का नहीं, बल्कि जनसेवा, पारदर्शिता, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। 1926 में बने इस संगठन को 2026 में 100 साल पूरे हो गए। इस दौरान आगरा वृत्त के रक्षा संपदा अधिकारी यशपाल सिंह ने भी संगठन के इतिहास और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। शताब्दी समारोह के तहत को छावनी क्षेत्र में एक महीने तक विशेष स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर और जनशिकायत निवारण कार्यक्रम होंगे। ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed