फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 Unicorn Conference organized in Agra Chief Minister Yogi Adityanath attended

UP: आगरा में आज जुटेंगे देश के 100 बड़े यूनिकाॅर्न, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता

Sun, 23 Feb 2025 08:27 AM IST
अरुन पाराशर देश दीपक तिवारी, अमर उजाला, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Feb 2025 08:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में 500 करोड़ से 2500 करोड़ रुपये टर्नओवर के यूनिकार्न की काॅन्फ्रेंस रविवार को ताजमहल के पास होटल अमर विलास होटल में होगी।

विज्ञापन
100 Unicorn Conference organized in Agra Chief Minister Yogi Adityanath attended
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनिया में अपने नवाचार से डिजिटल अर्थव्यवस्था में लोहा मनवा चुके 100 यूनिकाॅर्न रविवार को आगरा में जुटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में काॅन्फ्रेंस होगी। जिसमें एक तरफ ये यूनिकाॅर्न यूपी में नई संभावनाएं तलाशेंगे। दूसरी तरफ एक ट्रिलियन डिजिटल अर्थव्यवस्था की नींव रखेंगे।
विज्ञापन


500 करोड़ से 2500 करोड़ रुपये टर्नओवर वाले 100 यूनिकाॅर्न कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता के लिए रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से आगरा आएंगे। उनके आर्थिक सलाहकार डॉ. केपी राजू शनिवार रात ही यहां पहुंच गए। आईएनसी-42 और ग्रिफिन रीट्रीट संस्था ने इसका आयोजन ताजमहल के साये में किया है।
विज्ञापन


ताजमहल से चंद कदम दूर होटल अमर विलास में यूनिकाॅर्न की कॉन्फ्रेंस होगी। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में एरिन कैपिटल, ओयो, बोट, लाइव स्पेस, इंडिया मार्ट जैसे स्टार्टअप के संस्थापक व सह संस्थापक आदि शामिल होंगे। जो भविष्य में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस के लिए शनिवार से उद्यमियों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। 2021 में यूपी सरकार ने स्टार्टअप के लिए नई पॉलिसी बनाई थी। जिसके तहत प्रोत्साहन व अनुदान से लेकर स्टार्टअप इन यूपी अभियान चलाया जा रहा है। 


इस यूनिकॉन काॅन्फ्रेंस का मकसद देश में एक ट्रिलियन की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। जिसमें यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नए स्टार्टअप से लेकर उनके प्रोत्साहन और नवाचारों पर कई सत्रों में मंथन होगा। नए आईपीओ पर चर्चा होगी। आर्थिक विकास की गति में स्टार्टअप की भूमिका, चुनौतियों और संभावनाओं पर उद्यमियों के बीच सीधा संवाद होगा।

फैक्ट फाइल...
- देश में 14,526 और यूपी में 1,897 स्टार्टअप हैं।
- 2016 से 2024 तक स्टार्टअप से 17.28 लाख लोगों को रोजगार मिला।
- अटल इनोवेशन मिशन सहित कई स्कीम केंद्र व राज्य स्तर से चल रहीं।

ये है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- सुबह 11:10 बजे- खेरिया एयरपोर्ट आएंगे।
- 11:15 मिनट- एयरपोर्ट से यूनिकॉन काॅन्फ्रेंस के लिए प्रस्थान।
- 11:30 बजे- काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।
- 12:45 बजे- काॅन्फ्रेंस से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
- 1:05 बजे- खेरिया से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed